Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र की राजधानी में बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाया, आत्महत्या करने की कोशिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, किंतु अधिक तबीयत खराब होने पर उनका सच उजागर हो गया और तत्काल पुलिस उन्हें लेकर शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को जिंदा बचा लिया है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 

13 Aug 2023

मप्र की राजधानी में बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाया, आत्महत्या करने की कोशिश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बालगृह बालिका में 12 बच्चियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, किंतु अधिक तबीयत खराब होने पर उनका सच उजागर हो गया और तत्काल पुलिस उन्हें लेकर शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को जिंदा बचा लिया है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनमें सबसे अधिक बच्चियां भोपाल की हैं, फिर दूसरी सबसे अधिक विदिशा की रहने वाली किशोरियां हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों द्वारा हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज जारी है, फिलहाल इस संबंध में यह पता नहीं चल पा रहा है कि क्या कारण रहा है जो उन्होंने इस तरीके से आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया। यहां बड़ा सवाल ये भी है कि चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालगृह बालिका में जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, ऐसे में उनके पास यह जहरीला पदार्थ जो उन्होंने पानी की बोतल में मिलाकर एक साथ लिया, वह उन तक पहुंचा कैसे? इन परस्थितियों में वहां के अंदर के स्टाफ पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ऐसा लगता है कि कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाकर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरना चाह रहा हो। वहीं, इसके अन्य मायने भी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी यहां पर 2021 में एक बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। जिसकी जांच अभी तक लंबित है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News